पूजा कर घर लौट रहे भाकपा नेता बालेश्वर महतो की हत्या, घर के पास अपराधियों ने सीने में मारी गोली
Updated at : 16 Oct 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड़ : रामगढ़ जिले के वेस्टबोकारो ओपी क्षेत्र के लइयो में भाकपा नेता बालेश्वर महतो (62) की सोमवार रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. श्री महतो यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के क्षेत्रीय सचिव भी थे. जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर महतो लइयो चौक स्थित दुर्गा मंडप से माता की आरती में शामिल […]
विज्ञापन
घाटोटांड़ : रामगढ़ जिले के वेस्टबोकारो ओपी क्षेत्र के लइयो में भाकपा नेता बालेश्वर महतो (62) की सोमवार रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. श्री महतो यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के क्षेत्रीय सचिव भी थे. जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर महतो लइयो चौक स्थित दुर्गा मंडप से माता की आरती में शामिल होकर रात करीब 8.45 बजे अपने आवास लौट रहे थे.
इसी दौरान उनके आवास के समीप घात लगाये अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी. श्री महतो सड़क पर गिर गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. वहीं घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल में बज रहे बाजे की शोर में गोली चलने की आवाज दब गयी. कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ बालेश्वर महतो पर पड़ी.
आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि बालेश्वर महतो को आठ साल पहले भी नक्सलियों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




