ग्रामीण युवाओं का 12 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण युवाओं का 12 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इन सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए सोमवार से 12 दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया. मुख्य अतिथि अमला अधिकारी आलोक मनीष सोय, कुमार अंकित, नेशनल रेफरी गंगेश्वर मिश्रा उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि सीसीएल प्रबंधक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर फुटबॉल ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देना है. ग्रामीण प्रतिभा की खोज कर, पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद युवा खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपने करियर में आगे बढ़ने का भी अवसर मिलेगा. फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में चैनगड़ा से चंचल मुंडा, धर्मेंद्र बेदिया, विमल उरांव, राहुल बेदिया, गेरवाटांड से पवन बेदिया, सन्नी उरांव, मेची उरांव, घुटूवा मिलन स्पोर्टिंग से शंकर महतो, विजेता बेदिया, नीतीश बेदिया, सिकंदर बेदिया, लखन बेड़िया, घुटूवा बस्ती से सन्नी मुंडा, रूपेश बेदिया, उरलूंग से सन्नी उरांव, पीरी से हरीश बेदिया, बुद्धेश बेदिया शामिल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola