ePaper

झारखंड में खनन अधिकारी की हत्या की जांच करेगी एसआईटी

Updated at : 14 Jul 2018 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में खनन अधिकारी की हत्या की जांच करेगी एसआईटी

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड में एक निजी कोयला खनन कंपनी के एक अधिकारी की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. अधिकारी की गुरूवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आज बताया कि बीजीआर कंपनी के परियोजना प्रमुख एम. मल्लिकार्जुन की गुरूवार […]

विज्ञापन

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड में एक निजी कोयला खनन कंपनी के एक अधिकारी की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. अधिकारी की गुरूवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आज बताया कि बीजीआर कंपनी के परियोजना प्रमुख एम. मल्लिकार्जुन की गुरूवार देर रात में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बदमाशों ने मल्लिकार्जुन पर भुरकुंडा पुलिस थानाक्षेत्र के सेंट्रल सौंद आफिसर कालोनी स्थित उनके आवास में उन पर दो गोलियां चलायी. पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) (उत्तर छोटानागपुर मंडल) पंकज कंबोज ने कहा कि एसआईटी घटना की जांच करेगी.

उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बरका सयाल क्षेत्र स्थित न्यू बिरसा खान से कोयल उत्पादन फिर शुरू करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे. घटना के बाद खदान से कोयला उत्पादन रूक गया है. सीसीएल ने काम के लिए हैदराबाद स्थित बीजीआर कंपनी को आउटसोर्स किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola