..होली को लेकर भुरकुंडा कोयलांचल में उत्साह का माहौल

Updated:
विज्ञापन

लबगा पंचायत सचिवालय में सोमवार को होली मिलन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

जगह-जगह होली मिलन का आयोजन, रात्रि में हुआ होलिका दहन. भुरकुंडा. लबगा पंचायत सचिवालय में सोमवार को होली मिलन का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता मुखिया किरण यादव ने की. समारोह में ग्रामीणों ने एक-दूसरे के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली की बधाई दी. विधायक रोशनलाल चौधरी की पत्नी डॉ रेखा चौधरी भी समारोह में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव व सामाजिक एकता का पर्व है. इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए. मुखिया किरण यादव ने कहा कि होली में सामाजिक भेदभाव को मिटाकर सभी को एक होने का संदेश देता है. मौके पर पूर्व उप मुखिया लालु महतो, पूर्व मुखिया शिव प्रसाद मुंडा, वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार, रवि, उपेंद्र सिंह खरवार, लालमोहन मुंडा, सरिता देवी, सुनीता देवी, अविनाश तुरी, अरुण कुमार साहू, लखन मुंडा, सुरेश साहू, शंभु साहू, नागेश्वर साहू उपस्थित थे. दूसरी ओर भुरकुंडा कोयलांचल में होली को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. सोमवार की देर रात्रि कई जगहों पर होलिका दहन किया गया. लोगों ने पारंपरिक फगुआ गीत गाया. होली को लेकर बाजारों में भी काफी भीड़भाड़ रही. लोगों ने रंग, गुलाल, मुखौटा, पिचकारी की खरीदारी की. होली को लेकर कई जगहों पर युवा मटका फोड़ की तैयारी में भी जुटे हैं. भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस लगातार गश्ती कर रही है. हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola