ग्राम विकास समिति गठन का चुनाव रद्द

Updated at : 20 May 2018 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम विकास समिति गठन का चुनाव रद्द

कुजू : आरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम विकास समिति गठन को लेकर पर्यवेक्षक सह पंचायत सेवक भुनेश्वर महतो की मौजूदगी में मतदान कराया गया. इस दौरान मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे निर्धारित की गयी थी. निर्धारित समय के बाद मतदान करने पहुंचे दर्जनों महिला-पुरुष को मतदान के लिए […]

विज्ञापन

कुजू : आरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम विकास समिति गठन को लेकर पर्यवेक्षक सह पंचायत सेवक भुनेश्वर महतो की मौजूदगी में मतदान कराया गया. इस दौरान मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे निर्धारित की गयी थी. निर्धारित समय के बाद मतदान करने पहुंचे दर्जनों महिला-पुरुष को मतदान के लिए रोक दिया गया.

इसके बाद मतदान से वंचित लोगों ने मतदान केंद्र में हो -हंगामा करते हुए मतदान पेटी में पड़े मत पत्र को बाहर फेंकते हुए सचिवालय के टेबुल-कुर्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया. मुखिया पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय से पूर्व मुखिया द्वारा मत पेटी के अंदर अपने पक्ष के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित के लिए बोगस मत का प्रयोग किया गया है. वहीं, मुखिया करमचंद मांझी ने मतदान रद्द करते हुए इसकी सूचना मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को दी. उल्लेखनीय हो कि ग्राम विकास समिति गठन को लेकर मुखिया ने चौथी बार चुनाव का आयोजन किया था.

आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल, टेबुल व कुर्सी को तोड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola