जून तक सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति होगी

रामगढ़ : विद्युत विभाग के एमडी राहुल पुरवार शुक्रवार को रामगढ़ परिसदन के सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त राजेश्वरी बी व एसी विजय कुमार गुप्ता मौजूद थे. बैठक के बाद एमडी राहुल पुरवार ने बताया कि रामगढ़ जिले में सुचारू रूप से […]
रामगढ़ : विद्युत विभाग के एमडी राहुल पुरवार शुक्रवार को रामगढ़ परिसदन के सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त राजेश्वरी बी व एसी विजय कुमार गुप्ता मौजूद थे. बैठक के बाद एमडी राहुल पुरवार ने बताया कि रामगढ़ जिले में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था करने के लिए विभाग कई कारगर कदम उठा रहा है. योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है. जिले में तीन पावर ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है.
जून अंत तक जिले के सभी 305 गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. रामगढ़ जिला राज्य का पहला जिला होगा, जिसमें सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी. आधारभूत संरचना की कमी के कारण विद्युतापूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है. इसे दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है. शहरी क्षेत्र के छह किलोमीटर एरिया में विद्युत का अंडरग्राउड केबुल लगाया जा रहा है. इससे ओपेन तार व पोल की समस्या शहर में समाप्त होगी. अधिकारियों को पुराने ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत व खराब ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदलने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




