अपराध की घटना में हुई है वृद्धि : चंद्रशेखर पटवा

मांडू : प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की. मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर पटवा ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटना में वृद्धि हुई है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में भूख से […]
मांडू : प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की. मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर पटवा ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटना में वृद्धि हुई है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में भूख से कई मौत हो गयी है. सरकार हर मोर्चा पर विफल रही है. धरना- प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ मांडू की अनुपस्थिति में बीपीओ प्रदीप कुमार को सौंपा गया. धरना में राजू सिंह, अनिरुद्ध सिंह, निशिकांत गुप्ता, राजेश महतो, दयानंद महतो, अब्दुल जब्बार, आबिद हुसैन, कामेश्वर महतो, तारिक ने अपने विचार रखे. संचालन बबलू अंसारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




