बच्चों को संवारने में मां की अहम भूिमका
Updated at : 09 May 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : मिलॉनी क्लब के निकट स्थित हाय हेल्लो किड्स में मदर्स डे मनाया गया. मदर्स डे के अवसर पर स्कूली बच्चों की सभी मां को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम का उद्घाटन सभी मां से केक कटवा कर किया गया. स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : मिलॉनी क्लब के निकट स्थित हाय हेल्लो किड्स में मदर्स डे मनाया गया. मदर्स डे के अवसर पर स्कूली बच्चों की सभी मां को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम का उद्घाटन सभी मां से केक कटवा कर किया गया. स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
बच्चों ने शिक्षिकाओं की सहायता से सभी मां के लिए समूह गान व नृत्य भी प्रस्तुत किया. म्यूजिकल चेयर व लेमन रेस जैसे कई खेल का भी आयोजन किया गया. खेल व प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. स्कूल की प्राचार्या हरसिमरन कौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों के मन में अपनी मां के प्रति प्रेम भाव व आदर को बढ़ाया जा सकता है. मौके पर शिक्षिका शिल्पी सिन्हा, उमा सिंह, नेहा कुमारी मौजूद थे.
रामगढ़. श्रीकृष्ण विद्या मंदिर की प्रातःकालीन सभा में मंगलवार को मदर्स डे मनाया गया. मौके पर पर कक्षा छह के छात्र-छात्राओं की मां को आमंत्रित किया गया था. मां का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या जयंती नायर ने किया. छात्रा सुरभि व दिव्यंका ने सभी मां काे सम्मानित किया. प्राचार्या जयंती नायर ने कहा कि ईश्वर ने अपनी अनुपस्थिति में मां को धरती पर भेजा है. वह कष्ट सहते हुए अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं. छात्रा गौरी शर्मा ने मां से संबंधित गीत प्रस्तुत किया. छात्रों ने मां का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया आैर उन्हें उपहार प्रदान किया. संचालन छात्रा महिमा मुखर्जी व शिवानी कुमारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




