शबद गायन कर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया
Updated at : 08 May 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : पंजाब से चल कर गुरु शबद यात्रा सोमवार को रामगढ़ पहुंची. यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवायी में किया गया. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने बताया कि यह यात्रा खालसा काउंसिल गुरुमति चेरिटेबल ट्रस्ट अमृतसर व दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाब से चल कर गुरु शबद यात्रा सोमवार को रामगढ़ पहुंची. यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवायी में किया गया. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने बताया कि यह यात्रा खालसा काउंसिल गुरुमति चेरिटेबल ट्रस्ट अमृतसर व दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्था भाई गुरदेव सिंह द्वारा हर वर्ष पंजाब से निकल कर पूरे देश का भ्रमण करती है.
जत्था देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कर वहां के गुरुद्वारा साहिब में शबद गायन कर प्रेम व भाईचारे का संदेश देती है. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में हजूरी रागी दरबार साहिब वालों ने फरीदा बुरे दा भला कर…, आये संगत सति बहाले-आये विदा कराये.., भाई हरविंदर सिंह अमृतसर वालों ने राम जपौ जी ऐसे-ऐसे-धू प्रह्लाद जपयो हुन जैसे.., भाई बबविंदर सिंह जलंधर वालों ने दुख भंजन तेरा नाम जी, भाई जोवर सिंह अमृतसर वालों ने गुरु पूरा निरनैर हैं.. आदि शबद का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही अपने संबोधन में धर्म की बातें वक्ताओं ने बतायी. कार्यक्रम के समाप्ति के बाद स्व बलजीत सिंह सैनी परिवार द्वारा गुरु के लंगर का वितरण किया गया. मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, जगजीत सिंह सोनी, इंदरपाल सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, रघुवीर सिंह छाबड़ा, डाॅ नरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह कालरा, नरेंद्र सिंह चमन, गुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह होरा, मनमोहन सिंह लांबा, मंजीत सिंह गांधी, विक्की लांबा, निक्की लांबा, जसमीत जॉली, जसमीत कौर सोनी, पिंकी गांधी, सतपाल कौर सोनी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु गुरु दरबार में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




