रामगढ़ : पुलिस की पहल पर सुलझा जमीन का मामला
Updated at : 07 May 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : पटेल नगर भुरकुंडा स्थित मिशन स्कूल के पीछे की करीब आधा एकड़ विवादित जमीन पर रविवार को ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की मुहर लग गयी. सुबह मिशन स्कूल के गिरजाघर में प्रार्थना सभा के बाद ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोग कब्रिस्तान पहुंचे. यहां की विवादित जमीन पर समुदाय के लोगों ने श्रमदान से […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : पटेल नगर भुरकुंडा स्थित मिशन स्कूल के पीछे की करीब आधा एकड़ विवादित जमीन पर रविवार को ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की मुहर लग गयी. सुबह मिशन स्कूल के गिरजाघर में प्रार्थना सभा के बाद ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोग कब्रिस्तान पहुंचे. यहां की विवादित जमीन पर समुदाय के लोगों ने श्रमदान से चहारदीवारी का काम शुरू कर दिया.
\
अभी काम शुरू ही हुआ था कि जमीन पर अपना मालिकाना हक बताने वाले श्याम पासवान व उसके परिजनों ने चहारदीवारी निर्माण का विरोध किया. इस विरोध को खारिज करते हुए ईसाई समुदाय के लोगों ने काम जारी रखा. इसके बाद उसने मामले की सूचना एसपी को दी. सूचना के बाद मौके पर भुरकुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व पतरातू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो सदल-बल पहुंचे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सीओ अजय कुमार तिर्की, कर्मचारी मंजु रविदास व अमीन को बुलाया. तब तक चहारदीवारी का 80 प्रतिशत काम हो चुका था. सीओ ने मौके पर ही मिशन स्कूल के फादर व श्याम पासवान के कागजात को देखा. कागजात देखने के बाद सीओ ने जमीन को मिशनरी का बताते हुए दूसरे पक्ष श्याम पासवान के दावे को खारिज कर दिया और निर्माण को हरी झंडी दे दी. इसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने चहारदीवारी निर्माण महज तीन घंटे में पूरा कर दिया. करीब 52 डिसमिल जमीन को समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में मिला लिया. मौके पर ही सीओ ने दूसरे पक्ष श्याम पासवान के एक एकड़ 40 डिसमिल जमीन के कागजात को फर्जी बताते हुए कहा कि यह जमीन सरकार की है. इसके कुछ हिस्से में श्याम ने चहारदीवारी कर ली थी. इसके आलोक में अंचल ने पूर्व में उसे अतिक्रमण का नोटिस दिया था. उन्होंने सीआइ व कर्मचारी को श्याम के अतिक्रमण वाली जमीन पर सेकेंड नोटिस कर उसे खाली कराने का आदेश भी दिया.
विधि व्यवस्था का उत्पन्न हो गया था संकट
कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण के दौरान यहां विधि व्यवस्था का संकट उत्पन्न हो गया था. ईसाई समुदाय के लोग हर हाल में निर्माण करने पर अड़े थे. स्थिति ऐसी हो गयी थी कि वे लोग काम रुकवाने गये पुलिस से भी नोंक झोक पर उतर आये थे. यही कारण रहा कि सीओ को ऑन स्पॉट आकर तत्काल जमीन विवाद को निबटाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




