भुरकुंडा : झमाझम बारिश के बीच बरसे ओले

Updated at : 03 May 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा : झमाझम बारिश के बीच बरसे ओले

भुरकुंडा : गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश के दौरान बिजली कड़कती रही. बारिश के बीच काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है. लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की. भारी बारिश का असर क्षेत्र […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश के दौरान बिजली कड़कती रही. बारिश के बीच काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है. लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की. भारी बारिश का असर क्षेत्र की खुली कोयला खदानों में कामकाज पर भी पड़ा. बाजार में काफी कम लोग दिखे. बारिश का पानी सड़क पर तेज रफ्तार से बह रहा था. नालियां ऊफान पर रही. बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है. नेनुआ, टमाटर, कद्दू, भिंडी की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान होने का अनुमान है.

बारिश व ओले गिरने से नुकसान : उरीमारी. बुधवार को कोयलांचल में एकाएक दोपहर बाद तीन बजे से जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे. इसके कारण अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सौ ग्राम साइज से बड़े ओले गिरने से आम की फसल समेत कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है. बारिश के कारण उरीमारी-सयाल-सौंदा मार्ग पूरी तरह कीचड़ से भर गया. उरीमारी दामोदर पुल के ऊपर पानी जमा हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी हुई. खुली खदानों में कामकाज पर भी असर पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola