मजदूर विरोधी नीति अपना रही सरकारक्ष्

Updated at : 12 Apr 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर विरोधी नीति अपना रही सरकारक्ष्

भुरकुंडा : 16 अप्रैल को कोल इंडिया में हड़ताल को लेकर बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदाड़ी माइंस के समीप सभा हुई. एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को अपना रही है. मोदी सरकार कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने की […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : 16 अप्रैल को कोल इंडिया में हड़ताल को लेकर बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदाड़ी माइंस के समीप सभा हुई. एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को अपना रही है. मोदी सरकार कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है.
निजीकरण से कोयला उद्योग को बचाने के लिए तमाम कोयला मजदूरों को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी. बीसीकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को कोल इंडिया में ऐतिहासिक हड़ताल होगी. सभा को विंध्याचल बेदिया, देवेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, शिवशंकर सिंह, संजय वर्मा, अर्जुन सिंह, सुभाष यादव, संजय मिश्रा ने भी संबोधित किया. मौके पर लखेंद्र राय, प्रमोद राय, अशोक राम, नागेश साव, सत्यनारायण ठाकुर, धीरेंद्र सिंह, शिवशंकर पांडेय, जितेंद्र तिवारी, अजय पांडेय, अशोक गुप्ता, रामाकांत दुबे, अरुण सिन्हा, रामसुंदर सिंह उपस्थित थे. सभा से पूर्व यूसीडब्ल्यूयू ने बाइक जुलूस के साथ रमेंद्र कुमार का स्वागत किया. श्री कुमार को जुलूस के बीच सौंदा डी लेनिन चौक पर नरेश मंडल व विकास कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इसके बाद उन्हें बाइक जुलूस के बीच सभा स्थल तक लाया गया. जुलूस में मुमताज अंसारी, वरुण कुमार, अशोक राम, नागेश साव, धीरज कुमार, नारायण साव, रिशु चौधरी, हलीम अंसारी, नवल पांडेय, कृष्णा ठाकुर, सुनील करमाली, शहाबुद्दीन, विजय कुमार, रामदेव राम, मुजीम अंसारी, मंगल नायक, चंद्रदेव उरांव, भुवनेश्वर मुंडा, जगदीश, नीरज, दिलेश्वर, संतोष, दीपक, विनोद, केदार, महादेव, रवि कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola