हथियार दिखा कर सवा लाख की लूट
Updated at : 10 Mar 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

अपाची व पल्सर बाइक पर सवार थे अपराधी, लूट के दौरान की फायरिंग मांडू : मांडू रिलायंस पेट्रोल पंप में बाइक सवार चार अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम एक लाख 25 हजार रुपये की लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने एक पंप कर्मी पर फायरिंग भी की. इसमें पंप कर्मी सुरेंद्र कुमार बाल- बाल […]
विज्ञापन
अपाची व पल्सर बाइक पर सवार थे अपराधी, लूट के दौरान की फायरिंग
मांडू : मांडू रिलायंस पेट्रोल पंप में बाइक सवार चार अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम एक लाख 25 हजार रुपये की लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने एक पंप कर्मी पर फायरिंग भी की. इसमें पंप कर्मी सुरेंद्र कुमार बाल- बाल बच गये. अपराधियों ने पंप कर्मी बबन किस्कू का मोबाइल लूट लिया.
इसका नंबर 9798885424 और 8434191544 है. मिली जानकारी के अनुसार, पंप में लूटपाट को अंजाम देने वाले सभी अपराधी दो बाइक अपाची व पल्सर में थे. इसमें दो अपराधी हेलमेट व दो सफेद गमछा लपेटे कट्टा लिये थे. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, थाना प्रभारी विद्यावती कुमारी ओहदार व गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली. पंप कर्मी पर चलाये गये गोली का खोखा भी बरामद किया. अधिकारियों ने पंप में लगे सीसीटीवी का फुटेज को खंगाला.
हथियार दिखा कर कब्जे में कर लिया
पंपकर्मी कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, बबन किस्कू, सुरेंद्र कुमार व मिथुन कुमार ने बताया कि पंप में पेट्रोल लेने के बहाने दो बाइक पर चार अपराधी पहुंचे. पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक की टंकी फूल करने की बात कही. तेल भरने के दौरान ही बाइक से उतर कर अपराधियों ने हथियार दिखाते हुए कर्मियों को कब्जे में ले लिया और पैसे से भरे बैग को छीन लिया.
इस दौरान अपाची में सवार अपराधी ने पंप के कैश काउंटर पर पहुंचा. उसने सुपरवाइजर मिथुन कुमार को कब्जे में कर कैश से भरे सेल्समैन के तीन बैग के अलावा काउंटर में रखी राशि को लूट लिया. इसी दौरान एक कर्मी के हाथों में मोबाइल देख एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी. निशाना चुकने के कारण वह बाल -बाल बच गया. सभी अपराधी बाइक से रामगढ़ की ओर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




