रामगढ़ के कुजू में हाथियों ने कुचल कर एक को मार डाला

कुजू (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के ननावाटाड़ गर गाली जंगल में 18 हाथियों का झुंड पहुंचा है. हाथियों के झुंड ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. मृतक अधेड़ लोहसिघना ग्राम के छोटू मांझी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर मौके पर कुजू प्रभारी रामेश्वर भगत सशस्त्र […]
कुजू (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के ननावाटाड़ गर गाली जंगल में 18 हाथियों का झुंड पहुंचा है. हाथियों के झुंड ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. मृतक अधेड़ लोहसिघना ग्राम के छोटू मांझी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर मौके पर कुजू प्रभारी रामेश्वर भगत सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे.
हाथियों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी है. हाथियों की आने की सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची है. भीड़ को नियंत्रित करने में लगे हैं. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड बोकारो क्षेत्र के ललपनिया जंगल की ओर से आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




