विमलेश को बचाने में डूब गयी रेशमी

Updated at : 10 Aug 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
विमलेश को बचाने में डूब गयी रेशमी

उरीमारी : उरीमारी ओपी क्षेत्र के गरसुल्ला धनसलैया अंतर्गत बर टोला में मंगलवार को एक लोमहर्षक घटना में 15 वर्षीय किशोरी रेशमी की जान चली गयी. उसने अपनी जान गंवा कर कुछ ऐसा कर डाला कि मरने के बाद भी लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं. इस साहसी लड़की ने डूबते हुए एक सात वर्षीय […]

विज्ञापन
उरीमारी : उरीमारी ओपी क्षेत्र के गरसुल्ला धनसलैया अंतर्गत बर टोला में मंगलवार को एक लोमहर्षक घटना में 15 वर्षीय किशोरी रेशमी की जान चली गयी.
उसने अपनी जान गंवा कर कुछ ऐसा कर डाला कि मरने के बाद भी लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं. इस साहसी लड़की ने डूबते हुए एक सात वर्षीय बालक विमलेश कुमार को बचा लिया, लेकिन इस क्रम में वह खुद जिंदगी की जंग हार गयी. दरअसल, अपने मामा के घर आयी रेशमी घर के बाहर थी. उसने पास स्थित डोभा में विलमेश को डूबते देखा. रेशमी ने बिना कुछ सोचे-समझे डोभा में छलांग लगा दी.
विमलेश को डूबने से बचा लिया. उसे खींच कर किनारे ले आयी. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर थी. ऐन वक्त पर उसका पैर फिसल गया. वह डोभा के दलदल में जा फंसी. इस घटना के इस बहादुर बिटिया की चर्चा चहुंओर हो रही है. इस गांव की नहीं होने के बावजूद पूरे गांव में उसके लिए मातम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola