गेंदबाजी पर मेहनत करके ही CSK आईपीएल 2026 में बनी रह सकती है : सुनील गावस्कर

Updated at : 04 Apr 2026 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Team CSK in IPL 2026

आईपीएल 2026 में चेन्नई की टीम

IPL CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 में बने रहने के लिए सीएसके को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अगर वे अपनी गेंदबाजी में सुधार नहीं कर पाए, तो उनके लिए लीग में बने रहना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

IPL CSK vs PBKS : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में दूसरी हार मिली है, हालांकि अपने दूसरे मैच में चेन्नई की टीम ने स्कोर डिफेंड करने लायक बनाया था. चेन्नई को मिली लगातार दूसरी हार पर टिप्पणी करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि सीएसके की टीम के लिए अभी सबसे बड़ी समस्या उनकी गेंदबाजी है. उन्होंने कहा कि आईपीएल 26 में बने रहने के लिए सीएसके को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा.

स्कोर डिफेंड करने के लिए बनाने होंगे 225-230 रन

सुनील गावस्कर ने कहा कि जब बैट्‌समैन 225 से 230 रन बनाएंगे, तभी वे अपने गेंदबाजों को रन डिफेंड करने का मौका दे पाएंगे. इससे कम रन पर जीत हासिल करना बहुत मुश्किल है. गावस्कर ने कहा कि आज के समय में अधिकतर टीमों के पास बल्लेबाजी का अच्छा क्रम है. पंजाब किंग्स को ही देखिए उनके पास सातवें नंबर पर मार्कस स्टोइनिस जैसा धाकड़ बल्लेबाज हैं. इसे देखते हुए सीएसके को भी अपनी गेंदबाजी को सुधारना होगा, अन्यथा वे लीग से बाहर हो जाएंगे.

आयुष म्हात्रे के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहतर

स्टार स्पोर्ट्‌स के एक कार्यक्रम में गावस्कर ने सीएसके की बल्लेबाजी पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आयुष म्हात्रे ने सीएसके के लिए 43 गेंदों में 73 रन बनाए जिससे उसकी टीम पांच विकेट पर 209 रन बनाने में सफल रही. मेरा मानना ​​है कि आयुष म्हात्रे के लिए बल्लेबाजी क्रम में तीसरा नंबर अच्छा है. उन्होंने अंडर-19 टीम की तरफ से निचले क्रम में बल्लेबाजी की है, लेकिन नंबर तीन उनके लिए सबसे अच्छा हो सकता है. उन्होंने कहा कि म्हात्रे पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन उस बात का असर इस मैच में नहीं दिखा. यही नयी पीढ़ी की सोच की खूबसूरती है. वे अतीत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और आज में जीते हैं.

ये भी पढ़ें : राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?

DC vs MI: हार्दिक के बिना उतरी मुंबई, दिल्ली ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola