रीझूनाथ की पुण्यतिथि पर होगा कॉलेज का उदघाटन

रजरप्पा / दुलमी. पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता प्रमुख व झारखंड के आंदोलनकारी नेता रह चुके स्व रीझूनाथ चौधरी की तृतीय पुण्य तिथि नौ अगस्त को मनायी जायेगी. इसकी तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री चौधरी के पैतृक आवास सांडी में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी. दुलमी […]
जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री चौधरी के पैतृक आवास सांडी में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी. दुलमी प्रखंड के सीरू गांव स्थित नवनिर्मित रीझूनाथ चौधरी इंटर मेमोरियल कॉलेज का उदघाटन डेढ़ बजे किया जायेगा. कार्यक्रम में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक रामचंद्र सहिस, राजकिशोर महतो, विकास मुंडा सहित कई गणमान्य नेता पहुंचेंगे. कॉलेज परिसर में ही स्व रीझूनाथ चौधरी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया जायेगा. आजसू कार्यालय सहित पूरे जिले में श्रद्धांजलि सभा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




