भाकपा ने एसडीओ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Updated at : 26 Jul 2017 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा ने एसडीओ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

रामगढ़ : किसानों की मांगों को लेकर भाकपा ने तीन दिवसीय देशव्यापी जेल भरो अभियान के तहत मंगलवार को एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व, छावनी फुटबॉल मैदान से जुलूस के रूप में भाकपा कार्यकर्ता एसडीओ कार्यालय के समक्ष पहुंचे. इसका नेतृत्व भाकपा राज्य सचिव केडी सिंह, महेंद्र पाठक व संजु गोयनका ने […]

विज्ञापन
रामगढ़ : किसानों की मांगों को लेकर भाकपा ने तीन दिवसीय देशव्यापी जेल भरो अभियान के तहत मंगलवार को एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व, छावनी फुटबॉल मैदान से जुलूस के रूप में भाकपा कार्यकर्ता एसडीओ कार्यालय के समक्ष पहुंचे. इसका नेतृत्व भाकपा राज्य सचिव केडी सिंह, महेंद्र पाठक व संजु गोयनका ने किया.
राज्य सचिव केडी सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों पर 24-26 जुलाई तक जेल भरो अभियान चल रहा है. भाजपा सरकारों किसानों की आवाज को पूरे देश में दबाने की कोशिश कर रही है. झारखंड में किसानों की जमीन बचाने की आवाज बुलंद करने पर सात किसानों को जान चली गयी.
महेंद्र पाठक ने कहा कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. भैरवी जलाशय व आइपीएल फैक्टरी के किसान मुआवजा की मांग कर रहे थे, तो उन्हें गोली मारी गयी. सभा को संजू गोयनका, मेवालाल प्रसाद, नेमन यादव, कुलेश्वर महतो ने संबोधित किया.
एसडीओ को सौंपा गया आठ सूत्री मांग पत्र : प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें भैरवी जलाशय के डूबे क्षेत्र का सर्वे करा कर मुआवजा का भुगतान करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने, सीएनटी-एसपीटी एक्ट का संशोधन निरस्त करने, 60 वर्ष की आयु के किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, धान क्रय में अनियमितता की जांच करने, अलीमुद्दीन के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की गयी है. मौके पर विकास कुमार, राहुल पासवान, सुजीत कुमार, आर्यन कुमार, रवि कुमार, अजय, प्रकाश, मुकेश, विशाल, चरका, नीरज महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola