अलीमुद्दीन हत्याकांड : गिरफ्तार लोगों की रिहाई के लिए बीजेपी के पूर्व विधायक ने निकाला मौन जुलूस

रामगढ़ : भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने अलीमुद्दीन अंसारी की पीट -पीटकर हत्या मामले में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की है. पूर्व विधायक शंकर चौधरी पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. इस बावत शंकर चौधरी ने मौन जुलूस भी निकाला. आज वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंह में […]
रामगढ़ : भाजपा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने अलीमुद्दीन अंसारी की पीट -पीटकर हत्या मामले में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की है. पूर्व विधायक शंकर चौधरी पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. इस बावत शंकर चौधरी ने मौन जुलूस भी निकाला. आज वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंह में काली पट्टी बांधकर सड़क पर निकले. जुलूस सुभाष चौक से शुरू होकर झंडा चौक, थाना चौक, चक्की बाजार, गोला रोड, लोहा टोला, मेन रोड होते हुए मौन जुलूस मेन रोड के अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. गौरतलब है कि गोमांस के आरोप में अलीमुद्दीन अंसारी की भीड़ ने पीट -पीटकर हत्या कर दी थी.
रामगढ़ में भीड़ की हिंसा पर पढ़िये ग्राऊंड जीरो रिपोर्ट, क्या थे हालात और कितना था गुस्सा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




