गोला के हनुमान मंदिर से आभूषणों की चोरी

एक अप्रैल को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा गोला : गोला हनुमान मंदिर की प्रतिमा से बीती रात आभूषणों की चोरी कर ली गयी. चांदी की छतरी, सोने का कुंडल एवं शिव मंदिर में लगे लाउडस्पीकर अपराधी ले गये़ चोरी गये सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जा रही है़ वहीं संदेह के आधार […]
एक अप्रैल को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा
गोला : गोला हनुमान मंदिर की प्रतिमा से बीती रात आभूषणों की चोरी कर ली गयी. चांदी की छतरी, सोने का कुंडल एवं शिव मंदिर में लगे लाउडस्पीकर अपराधी ले गये़ चोरी गये सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जा रही है़ वहीं संदेह के आधार पर पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है़ मंदिर से कुछ दूरी पर लाउडस्पीकर मिला. खोजी कुत्ते से भी जांच करायी गयी. वह दो घरों में घुसा. पुलिस ने उन घरों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. जानकारी के अनुसार, रतन मुंडा अहले सुबह पूजा-अर्चना करने के लिए जब मंदिर पहुंचा तो देखा कि शिव मंदिर के गेट का ताला टूटा है .
इसके बाद वह जब हनुमान मंदिर गया़, तो देखा कि बजरंग बली की प्रतिमा से सोने का कुंडल और चांदी की छतरी गायब है. पुलिस को उसने इसकी सूचना दी. एसडीपीओ शशि शेखर और थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल की जांच की. मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि एक अप्रैल को हनुमान जी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी. ग्रामीणों ने पुलिस से अविलंब दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




