कैशलेश व्यवस्था समय की मांग : बीडीओ

Updated at : 13 Jul 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेश व्यवस्था समय की मांग : बीडीओ

गिद्दी(हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार से कैशलेश व भीम एप्प को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर की शुरुआत की गयी. शिविर में डाड़ी बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कैशलेश व्यवस्था लागू कराने के लिए गंभीर है. यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे लागू हो रही है. हमसभी […]

विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार से कैशलेश व भीम एप्प को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर की शुरुआत की गयी. शिविर में डाड़ी बीडीओ प्रमोद कुमार दास ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कैशलेश व्यवस्था लागू कराने के लिए गंभीर है. यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे लागू हो रही है.
हमसभी को आगे बढ़ने की जरूरत है. यह व्यवस्था लेन-देन से लेकर हर दृष्टिकोण से लाभप्रद है. इसमें किसी तरह की परेशानी खड़ी नहीं हो सकती है. इस व्यवस्था को समझने व लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भीम एप से लेन-देन की प्रक्रिया और भी सरल बनायी गयी है. भीम एप मोबाइल से ही कार्य करता है. डाड़ी प्रमुख फूलझड़ी देवी ने भी कैशलेश व भीम एप का गुणगान किया. मौजूदा दौर के लिए यह बहुत आवश्यक है. प्रशिक्षक राजेश कुमार रवि ने मुखिया व पंचायत सेवक को कैशलेश व्यवस्था व भीम एप के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रशिक्षण दिया.
शिविर में बीपीओ एकराम हुसैन, जीपीएस आशीष कुमार पांडा, मुखिया प्रमोद कुमार महतो, नरेश बेदिया, पच्चू भुइयां, संध्या देवी, अनिता देवी, सीतामुनी देवी, सहदेव किस्कू, मेराज अंसारी, पंसस किरण देवी, उपमखिया अनन्या मुखर्जी, शकुंतला देवी, सोमारी, पंचायत सेवक दशरथ प्रसाद, कालेश्वर राम, अशोकनारायण तिवारी, रामभजन राम, तालेश्वर राम उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola