वेतन भुगतान को लेकर मजदूरों ने रोका काम
Updated at : 12 Jul 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

पर्सनल व बिल सेक्शन पर लगाया लापरवाही का आरोप भुरकुंडा : भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान के कर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रहे विलंब के विरोध में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज ठप रखा. मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलन का नेतृत्व कोलफिल्ड मजदूर यूनियन द्वारा किया गया. बताया गया […]
विज्ञापन
पर्सनल व बिल सेक्शन पर लगाया लापरवाही का आरोप
भुरकुंडा : भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान के कर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रहे विलंब के विरोध में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज ठप रखा. मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.
आंदोलन का नेतृत्व कोलफिल्ड मजदूर यूनियन द्वारा किया गया. बताया गया कि हर महीने पांच-छह तारीख तक वेतन भुगतान हो जाता था, लेकिन पर्सनल व बिल सेक्शन की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान में देर हो रही है. बिल बनाने के काम से लेकर उसे कंप्यूटर सेंटर नयीसराय भेजने में देर की जाती है. कंप्यूटर सेंटर द्वारा बिल प्रिंट करने में भी जान कर देर की जाती है. इसके कारण समय पर मजदूरों का वेतन नहीं मिल पाता है. मौके पर भूमिगत खान प्रबंधक एएन सिंह ने मजदूरों से वार्ता की.
उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले पर सकारात्मक पहल करते हुए कमियों को सुधारा जायेगा. प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूर कामकाज पर लौटे. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कोफिमयू के शाखा अध्यक्ष संतोष यादव, अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की सुविधाओं का ध्यान रखे. आंदोलन में रमाकांत दुबे, सुदामा पानीग्रही, चिंतामनी, मनोज, बेलो शर्मा, सुरेश मल्लाह, वीरेंद्र सिंह, महेश, संजय, हाकिम, भोला खरवार, प्रमोद बारहा, जैनूल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




