उग्रवादियों ने क्रशरों में काम रोका, मांगी लेवी
Updated at : 06 Jul 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ में चुट्टूपालू क्षेत्र के बनखेता में स्थित क्रशरों से उग्रवादियों ने लेवी मांगी है. मंगलवार रात पहुंचे उग्रवादियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की. बिना लेवी दिये काम शुरू नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है. क्रशरों में सन्नाटा […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ में चुट्टूपालू क्षेत्र के बनखेता में स्थित क्रशरों से उग्रवादियों ने लेवी मांगी है. मंगलवार रात पहुंचे उग्रवादियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की. बिना लेवी दिये काम शुरू नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी.
घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है. क्रशरों में सन्नाटा है. मजदूर काम छोड़ कर भाग चुके हैं. बताया जाता है कि उग्रवादियों ने बड़े क्रशर से एक लाख और छोटे क्रशरों से 60 हजार की लेवी की मांग की है. हालांकि इस बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है.
पुलिस से पूछे जाने पर कहा कि इसकी सूचना नहीं है. किसी ने कुछ भी लिख कर नहीं दिया है. बताया जाता है कि करीब 10 दिन पहले भी 15-20 की संख्या में आये उग्रवादियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की थी. लेवी की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




