भाकपा-माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला
Updated at : 01 Jul 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : भाकपा माले रामगढ़ जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, देवानंद गोप, लक्ष्मण बेदिया, विगेंद्र ठाकुर, अमल कुमार, सरयू बेदिया, लालमोहन मुंडा, राजेंद्र राम के नेतृत्व में सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च में अन्य वामपंथी दलों के लोग भी शामिल थे. प्रतिवाद मार्च में कहा गया कि बाजारटांड़ […]
विज्ञापन
रामगढ़ : भाकपा माले रामगढ़ जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, देवानंद गोप, लक्ष्मण बेदिया, विगेंद्र ठाकुर, अमल कुमार, सरयू बेदिया, लालमोहन मुंडा, राजेंद्र राम के नेतृत्व में सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च में अन्य वामपंथी दलों के लोग भी शामिल थे.
प्रतिवाद मार्च में कहा गया कि बाजारटांड़ की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. मनुवा निवासी अलीमुद्दीन अंसारी की पीट -पीट कर हत्या करना निंदनीय कार्य है. माले ने इसमें शामिल सभी लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. मौके पर मो शफीक, शहीद अंसारी, देवचंद महतो, नेमन यादव, महेंद्र पाठक, क्यूम खान, इकबाल, मजहर खान, बसुदेव साव, सुशील कुमार सिंह, देवनाथ महली, अशोक, राजेंद्र सिंह, राजकुमार प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




