अरगड्डा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Updated at : 01 Jul 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
अरगड्डा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

अरगड्डा. अरगड्डा के चौहान मुहल्ले में शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया. पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया. जानकारी के मुताबिक, दिन में लगभग 10 बजे अरगड्डा निवासी दिलीप कुमार के घर दर्जनों लोग मोटरसाइकिल से आये और उसके घर में जबरन घुसने का प्रयास […]

विज्ञापन

अरगड्डा. अरगड्डा के चौहान मुहल्ले में शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया. पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया. जानकारी के मुताबिक, दिन में लगभग 10 बजे अरगड्डा निवासी दिलीप कुमार के घर दर्जनों लोग मोटरसाइकिल से आये और उसके घर में जबरन घुसने का प्रयास किया. इस घटना के संबंध में दिलीप की मां ने बताया कि लोग उसके घर में अचानक आ पहुंचे थे. और जबरन उसके छोटे बेटे को बाहर भेजने को कह रहे थे. उस समय उसके बेटा घर पर नहीं था. लोग जबरन घर में घुस कर जांचने की बात कर रहे थे.

इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज की. दो बहन व बेटों के साथ घड़-पकड़ करने लगे. इसमें से एक बहन व बेटा वहां से भाग गये. बाद में वह वापस आ गये. इस बीच सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस बल एसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में तत्काल वहां पहुंचा और उन लोगों को वहां से भगा दिया. इस घटना के बाद अरगड्डा बाजार की दुकानें बंद हो गयी. तरह-तरह की चर्चा होने लगी.

घटना से शहर हुआ कलंकित : राजू

रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना ने शहर को कलंकित किया है. उन्होंने सभी समुदायों से शांति, सदभावना व एकता बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola