JPSC-JSSC Protest: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात करें

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है.

विज्ञापन

आनंद मोहन की रिपोर्ट 

रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 14 अगस्त को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि इससे सरकार की ओर से छात्रों की शेष मांगों के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत होगी.

छात्र आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन

राहुल गांधी ने पत्र में कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का अधिकार भारतीय संविधान में लोकतंत्र के केंद्रीय स्तंभों में से एक है. कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को आरएसएस और भाजपा ने अपने नियंत्रण में लेकर छात्रों के शोषण और दमन के औजार में बदल दिया है.

ये भी पढ़ें- सरकार के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें

letter .jpg

झारखंड के छात्रों की मांगें जायज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में भी छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज बताया. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की सराहना है कि झारखंड सरकार ने छात्रों के साथ बातचीत शुरू की है और इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक समिति भी गठित की गयी है. उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठायी गयी कई मांगों पर सहमति भी बनी है, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

सरकार से उचित कार्रवाई का आग्रह

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवा देश का भविष्य हैं. ऐसे समय में उनके साथ एकजुटता और समर्थन जताना जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और उनकी शेष समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया. राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री यदि स्वयं आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलते हैं, तो इससे सरकार और छात्रों के बीच संवाद को मजबूती मिलेगी तथा लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में भरोसा बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola