15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, अब इस दिन कंपनी गेट पर शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना
आदिवासी एकता मंच ने सौंपा पत्र
त्रिवेणी अर्थमूवर्स कंपनी में ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर आदिवासी एकता मंच आर-पार की लड़ाई के मूड में है. पांच सूत्री मांगों पर कंपनी प्रबंधन की अड़ियल चुप्पी के खिलाफ 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा.
जमशेदपुर: भिलाई पहाड़ी स्थित त्रिवेणी अर्थमूवर्स कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर आदिवासी एकता मंच ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. पांच सूत्री मांगों पर कंपनी प्रबंधन की अड़ियल चुप्पी के खिलाफ मंच ने 19 अगस्त से कंपनी के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सोमवार को धालभूम एसडीओ को लिखित सूचना सौंप दी गई है.
बीत गई समय सीमा
मंच के अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने बताया कि गत 30 जुलाई को कंपनी प्रबंधन को मांग-पत्र सौंपकर मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों की समय-सीमा तय की गई थी. हालांकि, निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. वर्षों से सेवाएं दे रहे मजदूरों को सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, ओवरटाइम, बोनस और वैधानिक अवकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
प्रशासन से हस्तक्षेप कर वार्ता कराने की मांग मंच के अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने कहा कि यदि मांगों पर तुरंत सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से त्रिवेणी अर्थमूवर्स कंपनी के गेट पर धरना शुरू होगा. साथ ही, मंच ने स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप करते हुए प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता कराकर पांच सूत्रीय मांगों का न्यायसंगत समाधान कराने का आग्रह किया है. एसडीओ को ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, छोटू सोरेन, मंगल टुडू एवं पर्वत किस्कु मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









