पति ने पत्नि पर बनाया मायके से रुपये लाने का दबाव, मामला दर्ज
सांकेतिक तस्वीर (AI)
बहरागोड़ा में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रकाश दाष, बहरागोड़ा
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी गांव की रहने वाली देवश्री भुइया ने अपने पति प्रत्याशु भुइया के खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बहरागोड़ा थाना में लिखित शिकायत (कांड संख्या 49/50) दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है.
मायके से रुपये लाने का दबाव और प्रताड़ना
दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, देवश्री भुइया की शादी वर्ष 2024 में पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर निवासी प्रत्याशु भुइया के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति द्वारा उनके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी. पीड़िता का आरोप है कि पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और मायके से पैसे लेकर आने का दबाव बनाते हैं. मांग पूरी न होने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे वह काफी सहमी हुई हैं.
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद से पीड़िता को अपनी सुरक्षा की गहरी चिंता सता रही है. महिला की लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि तथ्यों की गहराई से पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









