16 अक्टूबर से शुरू होगी हाता की दुर्गा पूजा, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

हाता में बनने वाले पंडाल का स्वरूप

हाता में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 16 अक्टूबर से षष्ठी पूजा के साथ भव्य आयोजन का आगाज होगा. सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है.

विज्ञापन

हाता: दुर्गा पूजा-2026 के आयोजन को लेकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, हाता की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में पूजा की तिथियों, धार्मिक अनुष्ठानों, पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए गए. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी चर्चा की गई.

जानिए, किस दिन होगी कौन-सी पूजा

कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार राम और सचिव सुब्रोत कुमार दे उर्फ बबलू ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आयोजन अक्टूबर में होगा.

16 अक्टूबर : षष्ठी 17 अक्टूबर : सप्तमी 19 अक्टूबर : महाष्टमी 20 अक्टूबर : महानवमी 21 अक्टूबर : विजयादशमी

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को भी सप्तमी तिथि जारी रहेगी. स्थानीय परंपरा और पूजा पद्धति के अनुसार कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा.

पंडाल, रोशनी और साफ-सफाई पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हाता की दुर्गा पूजा वर्षों से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक रही है. इस वर्ष भी आकर्षक पंडाल, बेहतर विद्युत सज्जा और पूजा स्थल के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया गया.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी बनी योजना

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई. कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की.

बैठक में सोमेन मंडल, उपेंद्र नाथ सरदार, बाप्टू विश्वास, सोमनाथ पाल, गणेश सरदार, शिव कुमार, संजय सरदार, बाप्पा सरकार, अलोक पाल, भानु राणा, चंचल हालदार, नरेंद्र कर, राजू दे, शिबू भट्टाचार्य, राजेश कुमार, अमीत पटनायक, सुदीप मंडल और संजय राम समेत कई सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola