हर बारिश में डूब रहा इलाका, 10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल करनडीह ग्रामसभा के लोग व फ्लैटवासी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करनडीह सरजामटोला में ग्रामसभा ने जलजमाव और नाली की समस्या पर जिला प्रशासन की उदासीनता पर चिंता जताई. 10 दिनों में समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: करनडीह सरजामटोला अखड़ा में माझी बाबा सालखू माझी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई. इसमें करनडीह के सभी 10 टोले के लोगों के साथ परसुडीह-प्रमथनगर क्षेत्र के विभिन्न फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन

बैठक में करनडीह फाटक के पास लंबे समय से बनी जलजमाव और जर्जर नाली की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान ग्रामसभा और फ्लैटवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं.

बैठक में दोनों पक्षों ने कहा कि जिला प्रशासन जलजमाव और नाली की समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है. कभी ग्रामसभा के साथ तो कभी फ्लैटवासियों के साथ बैठक कर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है. लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आज बीडीओ और सीओ से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माझी बाबा सालखू माझी के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामसभा और फ्लैटवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ और सीओ से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल 10 दिनों के भीतर समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेगा.

10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पुराने जल निकासी मार्ग और नाले को दोबारा खोलने की मांग की जाएगी, जिससे पहले बारिश का पानी आसानी से निकल जाता था. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो करनडीह मेन रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola