आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, ये मशहूर भोजपुरी गायक बिखेरेंगे भक्ति रस

Updated:
विज्ञापन

भजन कार्यक्रम की तैयारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में 17 अगस्त को रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक आर्यन बाबू अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे. महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स यूनियन में आज ‘हर-हर महादेव गूंजेगा. मशहूर भोजपुरी गायक आर्यन बाबू भक्ति रस बिखेरेंगे. सवन के तीसरे सोमवार (17 अगस्त) को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय प्रांगण में रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूनियन परिसर में विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है.

विज्ञापन

हर साल होता है आयोजन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन सदस्य हर साल देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के पश्चात रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन करते है. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु व कर्मचारी शामिल होते हैं. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

आयोजन का समय व कार्यक्रम

सुबह 9 बजे: विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ. दोपहर 12:30 बजे: श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण. दोपहर 01 बजे: भजन संध्या का शुभारंभ, लोकप्रिय भोजपुरी गायक आर्यन बाबू भजनों की प्रस्तुति देंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola