कोल्हान की जेलों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, नए वॉच टावर और प्रशासनिक भवन के लिए बजट मंजूर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोल्हान की जेलों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए नए वॉच टावर और प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। गृह विभाग ने दी मंजूरी।

विज्ञापन

जमशेदपुर: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कोल्हान के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला-खरसावां—की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने तथा प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने के लिए नए वॉच टावरों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को स्वीकृति दी है. इन वॉच टावरों से सुरक्षा प्रहरियों को परिसर की 360-डिग्री निगरानी करने, चहारदीवारी और संवेदनशील वार्डों पर नजर रखने में आसानी होगी.

विज्ञापन

घाघीडीह सेंट्रल जेल (जमशेदपुर)

  • कार्य: जेल की चहारदीवारी और बैरकों पर 360-डिग्री नजर रखने के लिए 6 नए वॉच टावरों का निर्माण.
  • लागत: 79 लाख 91 हजार रुपये.
  • समय-सीमा: 4 माह.

चाईबासा मंडल कारा (पश्चिम सिंहभूम)

  • कार्य: सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए 8 नए वॉच टावरों का निर्माण और स्टाफ क्वार्टर की छतों का वाटरप्रूफिंग कार्य.
  • वॉच टावर लागत व अवधि: 99.04 लाख रुपये (लक्ष्य: 6 माह).
  • वाटरप्रूफिंग लागत व अवधि: 7.38 लाख रुपये (लक्ष्य: 3 माह).

सरायकेला मंडल कारा

  • कार्य: जेल के सुचारू संचालन और बेहतर प्रबंधन के लिए नया प्रशासनिक भवन.
  • लागत: 50 लाख रुपये.
  • समय-सीमा: 6 माह.

अन्य जेलों में स्वीकृत निर्माण एवं मरम्मत कार्य

  • सिमडेगा मंडल कारा: 8 वॉच टावरों और मेन गेट शेड के निर्माण पर 1 करोड़ 3 लाख 74 हजार रुपये खर्च होंगे.
  • खूंटी उपकारा: 3 वॉच टावरों और मेन गेट शेड के निर्माण पर 44.02 लाख रुपये तथा विभिन्न वार्डों, बैरकों और क्वार्टरों की विशेष मरम्मत पर 25.86 लाख रुपये खर्च होंगे.
  • गुमला मंडल कारा: मेन गेट शेड के निर्माण पर 9.32 लाख रुपये खर्च होंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola