जमशेदपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम..जानें पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( AI GENERATED)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. घने बादलों के बीच आज दिनभर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानिए, मौसम का पूरा हाल और बरतें सावधानी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: अगर आप आज घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो मौसम का हाल जरूर जान लें. मौसम विभाग ने जमशेदपुर समेत दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है और दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार, 17 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ रांची और खूंटी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क है.

आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की जा सकती है, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जानना जरूरी है.

बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर कई इलाकों में देखा गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि बागबेड़ा के बड़ौदा घाट के पास खरकई नदी का जलस्तर कम होने लगा है.

कैसा रहेगा झारखंड में मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 18 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है.

आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त तक झारखंड में सामान्य रूप से 668 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक लगभग 550 मिमी बारिश दर्ज की गई है. यानी राज्य में फिलहाल सामान्य से केवल 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचना चाहिए. वहीं, लगातार बारिश और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola