अब EV एसी बसों से ड्यूटी जाएंगे टाटा मोटर्स कर्मी, जानें क्या है नई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

EV बसें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने कर्मचारियों के लिए एक नई और पर्यावरण-अनुकूल सुविधा की शुरुआत की है. अब कर्मी सामान्य बसों की जगह आधुनिक इलेक्ट्रिक एसी बसों से ड्यूटी पर जाएंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मियों का सफर अब हाइटेक हो गया है. कर्मचारी सामान्य बसों के बजाय आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक एसी बसों से ड्यूटी आना-जाना करेंगे, नयीं व्यवस्था के तहत ग्रीन ट्रांसपोटेंशन की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस पर की गयी. टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड अनुराग छारिया और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से टेल्को स्थित सुभंत मूलगांवकर स्टेडियम से सात अत्याधुनिक इवी एसी (इलेक्ट्रिक कीकल) बसों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. हरी झंडी दिखाने के बाद अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने बस में यात्रा कर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करायी गयी सुविधा का जायजा लिया. शून्य उत्सर्जन वाली इन वातानुकूलित बसों के शुरू होने से कर्मचारियों को गमीं और उमस से राहत के साथ प्रदूषण मुक्त व सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

रूट और संचालन योजना

पुरानी बसों का विकल्प: अब तक कर्मचारी ड्यूटी आने-जाने के लिए सेंट्रल ट्रांसपोर्ट की सामान्य बसों पर निर्भर थे. जिनकी जगह अब ये अत्याधुनिक इवी एसी बसें लेगी.

पहला चरण : शुरुआत में इन 7 बसों का परिचालन मुख्य रूप से टेल्को कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों और आंतरिक मागों पर किया जायेगा.

विस्तार योजना: आने वाले समय में प्रबंधन द्वारा चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर भी इन इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का विस्तार किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola