कोल्हान की जेलों में सुरक्षा होगी हाइटेक, बदलेगा ढांचा

Updated:
विज्ञापन

घाघीडीह सेंट्रल जेल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोल्हान क्षेत्र की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की जेलों में 360-डिग्री निगरानी के लिए नये वॉच टावर बनाए जाएंगे. इस सुरक्षा अपग्रेड में 9.32 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला-खरसावां की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने तीनों जेलों के परिसर के अंदर और बाहरी परिधि पर 360-डिग्री निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नये वाँच टावरों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्यों को स्वीकृति दी है. इन वॉच टावरों के बन जाने से सुरक्षा प्रहरियों को जेल की चहारदीवारी और संवेदनशील वाडौँ पर दूर से ही नजर रखने में आसानी होगी.

विज्ञापन

खर्च होंगे 9.32 लाख

कोल्हान के साथ-साथ सिमडेगा मंडल कारा में 8 वॉच टावरों और मेन गेट शेड के निर्माण पर 1 करोड़ 3 करोड़ 74 लाख खर्च होंगे. खूंटी उपकारा में 3 वॉच टावरों और मेन गेट शेड के निर्माण पर 44.02 लाख खर्च होंगे और विभिन्न वार्डों, बैरकों और क्वार्टरों की विशेष मरम्मत पर 25.86 लाख होंगे. गुमला मंडल कारा में मेन गेट शेड के निर्माण पर 9.32 लाख खर्च होंगे.

घाघीडीह सेंट्रल जेल (जमशेदपुर): जेल की चहारदीवारी और बैरकों पर 360-डिग्री नजर रखने के लिए 79 लाख 91 हजार की लागत से 6 नये वाँच टावरों का निर्माण कराया जायेगा. जिसे 4 माह की कार्य अवधि में पूरा किया जायेगा.

चाईबासा मंडल कारा (पश्चिम सिंहभूम): जेल परिसर में सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए 8 नये वॉच टावर बनाये जायेंगे और स्टाफ क्वार्टर की छतों का वाटरप्रूफिंग कार्य होगा. 8 नये वॉच टावरों के निर्माण पर 99.04 लाख खर्च होंगे. जिसे 6 माह में बनाने का लक्ष्य है. जबकि स्टाफ क्वार्टर की छतों के वाटरप्रूफिंग कार्य पर 7.38 लाख खर्च होंगे. तीन माह में कार्य पूरा होगा.

सरायकेला मंडल कारा: जेल के सुचारू संचालन और बेहतर प्रबंधन के लिए नया प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा. नये प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 50 लाख की राशि खर्च होगी. जिसे 6 माह की अवधि में तैयार किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola