घर से निकलनी थी बारात, निकली मां की अर्थी

Updated:
विज्ञापन
घर से निकलनी थी बारात, निकली मां की अर्थी

थाना क्षेत्र के चीरू गांव के 50 वर्षीय शोभा देवी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

छतरपुर. थाना क्षेत्र के चीरू गांव के 50 वर्षीय शोभा देवी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह बड़े बेटे पंकज कुमार की शादी के लिए खरीदारी करने छोटे बेटा दीपक कुमार के साथ बाइक से छतरपुर बाजार गयी हुई थी. लौटने के क्रम में सहरसवा गांव के पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों ने घायल महिला को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. एमएमसीएच के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गयी. मृतका के परिजन अरुण कुमार ने बताया शोभा देवी उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसला चीरु में रसोइया के पद पर कार्यरत थी. जिनके घर में शादी का समारोह चल रहा था. शुक्रवार को शोभा देवी के बड़े बेटे पंकज कुमार की बारात निकलने वाली थी, जिसको लेकर शोभा देवी शादी के सामान की खरीदारी करने छतरपुर गयी हुई थी. शनिवार को देर शाम बटाने नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर से बारात निकलने वाली थी, उसी घर से अर्थी निकलने पर गांव में मातम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola