विश्रामपुर नगर परिषद के वार्डों में 52 लाख की लागत से बनेंगे पांच पीसीसी सड़के

Updated:
विज्ञापन

शिलापट्ट का अनावरण करते नप अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व अन्य/ Prabhat Khabar Network

विश्रामपुर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 52 लाख रुपये की लागत से पांच नए पीसीसी पथों का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

विज्ञापन

विश्रामपुर (पलामू) : नगर परिषद क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया.नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच PCC पथों का शिलान्यास किया गया.

शिलापट्ट का अनावरण

सभी पांचों सड़कों का शिलान्यास नप अध्यक्ष गीता देवी,उपाध्यक्ष तारा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव,हिसामुद्दीन अंसारी व सामाजिक कार्यकर्ता संजय बैठा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

विकास में सबकी भागीदारी तय - नप अध्यक्ष

इस अवसर पर नप अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड तक पहुंचे.विकास कार्यों में आम जनता की भागीदारी भी तय की जा रही है.ताकि योजनाएं जमीनी स्तर पर सफल हों.विश्रामपुर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं

स्वच्छ और सुंदर बनेगा विश्रामपुर

कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ,सुंदर व विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है.नगर प्रशासन ने सभी वार्डों में विकास की रफ्तार को तेज किया है.नए PCC पथों के बन जाने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी व बरसात में कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलेगी.उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दो राज्यों के जोड़ने वाली छतरपुर-मड़वा-नौडीहा बाजार सड़क की स्थिति बदहाल

स्थानीय लोगों में खुशी

शिलान्यास के मौके पर वार्ड पार्षद डॉ. इलियास अंसारी,सोना देवी,रामप्रवेश राम, डॉ. धनंजय यादव,अभिषेक दुबे,श्याम बिहारी विश्वकर्मा,डॉ. इलाहक अंसारी, मुबारक अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.,सड़क निर्माण की घोषणा पर लोगों ने खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: पलामू के 3 प्रखंड की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मलय डैम का जलस्तर बढ़ने से किसानों में खुशी

तय सीमा में होगा सड़कों का निर्माण

नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा,ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola