हज जानेवाले 31 जायरीनों को लगा इन्फ्लूएंजा व मेनेंजाइटिस का टीका

Updated:
विज्ञापन
हज जानेवाले 31 जायरीनों को लगा इन्फ्लूएंजा व मेनेंजाइटिस का टीका

शनिवार को शहर के आइएमए हॉल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच सह टीकाकरण शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शनिवार को शहर के आइएमए हॉल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच सह टीकाकरण शिविर लगाया गया. शिविर में इस वर्ष हज यात्रा के लिए जानेवाले जायरीनों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि व मेडिकल ऑफिसर डॉ रजी अहमद ने सभी जायरीनों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया. इसके बाद सभी जायरीनों के स्वास्थ्य का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हेल्थ कार्ड निर्गत किया गया. सभी जायरीनों को पोलियो का ड्रॉप देने के बाद उन्हें इन्फ्लूएंजा व मेनेंजाइटिस का टीका लगाया गया. मालूम हो कि इस वर्ष पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से 31 महिला-पुरुष जायरीन हजयात्रा पर जायेंगे. झारखंड राज्य हज कमेटी के निर्देश पर नौ अप्रैल को शहर के जामा मस्जिद में सभी जायरीनों को हजयात्रा के सारे अरकान पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था. बताया जाता है कि 25 से 27 मई तक सभी जायरीन हज के लिए रवाना होंगे. टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम श्वेता सिंहा, राजमुनि कुमारी, निराली गिद्ध सक्रिय थीं. शिविर को सफल बनाने में झारखंड हज कमेटी के पलामू प्रभारी हाजी सैयद शमीम अहमद, हाजी हाशिम अंसारी, मोहम्मद रजिउद्दीन सक्रिय थे. शिविर में मोहम्मद मुस्तफा, हदीसुन निशा, कहकशां जरीन, शकील अख्तर, अनवरी बेगम, समीना खातून, मो हेसामुद्दीन अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, मो कादिर अंसारी, शहजादी बेगम, नजमुन निशा, ताबिश नसीम, सलीमुद्दीन अंसारी, अकबर अली, रिजवाना खातून, निजामुद्दीन, सबीना बीबी सहित कई जायरीन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola