मामा ने भांजे की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 7:43 PM
थाना के नावाडीह ओपी क्षेत्र के घासीदाग गांव के सोमर सिंह खरवार के नौ वर्षीय नाती अजय सिंह की हत्या कर उसके मामा लाला सिंह ने जंगल में फेंक दिया था.
विश्रामपुर. थाना के नावाडीह ओपी क्षेत्र के घासीदाग गांव के सोमर सिंह खरवार के नौ वर्षीय नाती अजय सिंह की हत्या कर उसके मामा लाला सिंह ने जंगल में फेंक दिया था. बदबू फैलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विश्रामपुर थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलने के बाद विश्रामपुर थाना की पुलिस व नावाडीह ओपी के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां केला के थम के पास एक बंद बोरा पड़ा था. बोरा से काफी दुर्गन्ध आ रही थी. पुलिस ने बोरा को खुलवाया तो देखा की नाबालिग का शव है. जिसकी पहचान 10 वर्षीय अजय सिंह के रूप में की गयी. विश्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया. शव सड़ जाने के कारण फोरेंसिक जांच के लिए रिम्स भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सोमर सिंह की बेटी सुगिया देवी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व छतरपुर थाना क्षेत्र में हुआ था. लेकिन पति ने एक वर्ष के बाद उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली. जिसके बाद सुगिया देवी अपने मायके में रहती थी. उसने एक बेटे को जन्म दिया. चार वर्ष पूर्व उसकी दूसरी शादी नावा बाजार थाना क्षेत्र के तमदागा गांव में हो गयी. वह अपना बेटा अजय सिंह को अपने मायके घासीदाग में छोड़ दी थी. उसका देखरेख नाना सोमर सिंह खरवार करते थे. नाबालिग अजय 14 नवंबर की शाम से गायब था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. सोमर सिंह के घर के पीछे जंगल है. वही पर केला के थम के पास अजय की हत्या कर शव को बोरा में बंद कर फेंक दिया गया था. नावाडीह ओपी प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










