ePaper

हरिहरगंज में हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Updated at : 19 Jun 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
हरिहरगंज में हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हाइवा टेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

फोटो 19 डालपीएच 9, 10, 11,12 प्रतिनिधि : हरिहरगंज : थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हाइवा टेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में 25 वर्षीय युवक रंजन सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी. इलाज के लिए ले जा रहे 27 वर्षीय दीपक कुमार यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक 24 वर्षीय सन्नी पासवान का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार देर रात 11:30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक रंजन सिंह के पिता अनिल सिंह ने बताया कि रात्रि होने के कारण अपने दोनों दोस्तों के साथ मां के दवा के लिए जा रहा था.इसी क्रम में घटना घटी. जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने हाइवा चालक पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि चालक ने जानबूझकर गलत दिशा में चलकर उनके बेटे और अन्य युवकों को टक्कर मारी. इसे हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश बताया. उन्होंने बताया कि गलत दिशा में जाकर बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. मृतक रंजन सिंह बेलोदर गांव का रहने वाला था. जबकि दीपक कुमार यादव चेकनाका के पास का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार हाइवा ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7915) औरंगाबाद की ओर से आ रहा था. तीनों युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खड़े थे. अनियंत्रित हाइवा ट्रेलर ने गलत दिशा में जाकर उन्हें टक्कर मार दी. रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि घायल दीपक और सन्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुहार नारायण मेडिकल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दीपक कुमार यादव की मौत हो गयी. जबकि सन्नी पासवान का इलाज अभी चल रहा है. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया था.पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवे ट्रेलर को जप्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola