मरीन ड्राइव पर जलकर खाक हुई BMW कार, आग की लपटें देख सहमे लोग, टला बड़ा हादसा
बीएमडब्ल्यू की जलती हुई तस्वीर
Patna News: पटना के मरीन ड्राइव पर बीएमडब्ल्यू कार धू-धू कर जली. अचानक कार में आग लगने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें देख वहां मौजूद लोग सहम गए. लेकिन गनीमत यह रही इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ.
Patna News: पटना के मरीन ड्राइव पर एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई. आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुए. इसके साथ ही बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
आपके शहर में
अचानक आग लगने से हैरान रह गए लोग
बीएमडब्ल्यू लग्जरीयस कार में से एक है. ऐसे में अचानक इसमें आग लगने से लोगों को हैरानी हुई. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मरीन ड्राइव पर एक बीएमडब्ल्यू कार से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते कार में आग लग गई. धीरे-धीरे आग की लपटें तेज होने लगी और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. यह देख वहां मौजूद लोग सहम गए. थोड़े देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया.
अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आनन-फानन में पहुंची. काफी देर मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान वहां से गुजर रही अन्य गाड़ियों को किसी तरह सुरक्षित रखा गया. सब कुछ सही होने के बाद मरीन ड्राइव पर यातायात फिर चालू किया गया.
आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता
कार के मालिक ने बताया कि घटना के वक्त कार के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया है. लेकिन कार में अचानक आग क्यों लगी, यह अब तक पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस कार मालिक से बातचीत कर आग के कारणों का पता लगा रही है. माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी की वजह से कार में आग लगी होगी.
Also Read: JDU MLA अनंत सिंह के वायरल वीडियो मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए