पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल 

Updated:
विज्ञापन
railway track

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Palamu News: केचकी रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह दर्दनाक रेल हादसे में डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Palamu News: धनबाद रेल मंडल के डालटनगंज-गढ़वा रेलखंड पर स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज (औरंगा नदी पुल) के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ. डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके दोनों पैर कट गए हैं. 

सुबह रेल पुल पार करने के दौरान हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों महिलाएं सुबह के समय औरंगा नदी रेल पुल से गुजर रही थीं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृत महिला को बीते मंगलवार से ही इलाके में अर्द्ध-विक्षिप्त (मानसिक रूप से अस्वस्थ) हालत में घूमते हुए देखा गया था.फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है.घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

चियांकि रेलवे स्टेशन के पास मिला एक और घायल व्यक्ति

आरपीएफ की टीम मामले की जांच और मृतका की शिनाख्त करने में जुट गई है. उधर चियांकि रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 270/16-17 के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हालत में बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल  की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डाल्टनगंज में भर्ती कराया. तलाशी के दौरान जख्मी व्यक्ति के पास से डाल्टनगंज से रांची का एक रेल टिकट बरामद हुआ है, जिससे उसके डाल्टनगंज से रांची की यात्रा करने की आशंका जताई जा रही है.फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है और आरपीएफ पुलिस टीम पूरे मामले की गहन पड़ताल और व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola