बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन

पाटन. पाटन स्थित नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पदमा- मनातू मुख्य मार्ग पर नावाखास यज्ञ स्थल के पास दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार शाम करीब 7.30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से सभी घायल युवकों को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. चिकित्सकों ने जांच करने बाद नावाजयपुर के सीताराम के 20 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार व पकरिया के सुरेंद्र शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि नावाजयपुर के राजेश राम के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार इलाजरत है. हालांकि आकाश की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार को घोरीघाट बाजार के लिए बाइक से तीनों युवक घर से निकले थे. इसी बीच नावाखास स्थित यज्ञस्थल पहुंचे, तभी दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर बाइक में आग लग गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि पाटन से पदमा सड़क की मरम्मत कार्य किया जा रहा है. संवेदक ने सड़क का कालीकरण करा दिया है. इसके बाद सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भरने का कार्य बाकी है. इसके लिए सड़क के दोनों ओर मिट्टी गिराया जा रही है. दोनों तरफ मिट्टी गिराने से सड़क संकीर्ण हो गया है. इस कारण आये दिन दुर्घटना घट रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि अगर मिट्टी भरवा दिया जाता, तो शायद यह घटना नहीं घटती. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत ही जरूरी है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही वे स्थल पर पहुंचे. सभी को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया, जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola