बिना चालान ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
बिना चालान ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा ट्रैक्टर जब्त

बिना चालान ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

हरिहरगंज. पथरा ओपी पुलिस ने अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टोन चिप्स लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस ने सलैया पंचायत के रबदी गांव में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा गया. अभियान का नेतृत्व पथरा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या बीआर 02 जीए 4877 पर भारी मात्रा में स्टोन चिप्स लदा हुआ था. जांच के दौरान चालक से खनिज परिवहन से संबंधित चालान एवं अन्य वैध कागजात मांगे गये, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. जांच में ट्रैक्टर पर निर्धारित क्षमता से अधिक स्टोन चिप्स लदा पाया गया. जिससे ओवरलोडिंग की पुष्टि हुई. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की रिपोर्ट संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola