मैट्रिक परीक्षा में टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा में टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

मैट्रिक परीक्षा में टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन

हैदरनगर. प्रखंड परता गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया.बताया गया कि इस विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. छात्रा रेशमा कुमारी ने 88.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनी. जबकि आयुष द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही. समारोह में विद्यालय के टॉपर छात्रा रेशमा कुमारी को कंप्यूटर देकर उत्साहवर्द्धन किया. इसी तरह अन्य छात्र-छात्राओं को दीवार घड़ी उपहार के रूप में देकर सम्मानित किया गया. बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, सीओ संतोष कुमार, पंसस गुप्तेश्वर पांडेय ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आता है. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पूरे मनोयोग के साथ पढाई करें,शिक्षा से बढ़ा कोई धन नही है. पंसस श्री पांडेय ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर देकर सम्मानित किया जायेगा. उनका यह प्रयास है कि विद्यालय के विद्यार्थी पढाई में अव्वल हो और अपने भविष्य को बेहतर बनाये. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शशि शेखर पांडेय ने की.मौके पर वीरेंद्र पांडेय, देवेंद्र शर्मा, कौशलेंद्र, योगेंद्र चौधरी, रामकुमार राम सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola