ePaper

विस्थापितों को नौकरी देने का मामला जल्द सुलझेगा : सांसद

Updated at : 09 Jul 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
विस्थापितों को नौकरी देने का मामला जल्द सुलझेगा : सांसद

विस्थापितों को नौकरी देने का मामला जल्द सुलझेगा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू सांसद वीडी राम ने बुधवार को नयी दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर रजहारा कोलियरी में उत्खन्न शुरू करने व विस्थापितों को नौकरी देने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा किया. श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रजहारा कोलियरी को खोलने के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है. हर तरह की व्यवस्था भी की जा चुकी है. केवल 20 विस्थापितों को नौकरी दी जानी है, जिसपर अटॉर्नी जनरल की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है. लेकिन अनावश्यक रूप से विलंब किया जा रहा है. मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के रजहारा कोलियरी में विस्थापितों के नौकरी देने से संबंधित मामले को बहुत जल्द दूर कर कोयले का उत्खनन शुरू किया जायेगा. इधर सांसद ने श्री राम ने मंत्री जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से मुलाकात कर मंडल डैम के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का अनुरोध किया. श्री राम ने कहा कि झारखंड के लातेहार जिला में उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना स्थित है. इस परियोजना में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार व बिहार राज्य के गया एवं औरंगाबाद जिलों के लगभग एक लाख 11 हजार 521 हेक्टेयर सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई उपलब्ध कराने, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योग धंधों की जरूरत की परिकल्पना है. मंत्री ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय से एक केंद्रीय टीम मंडल डैम परियोजना के निर्माण कार्यों का कार्य कर रही वाप्कोस लिमिटेड कंपनी सहित इस परियोजना के शेष कार्यों के क्रियान्यवन की प्रगति की समीक्षा करने जायेगी. ताकि परियोजना को समयबद्ध कार्य पूर्ण किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola