सात जून को होगा मोहर्रम कमेटी जेनरल का चुनाव
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Jun 2026 9:47 PM
सात जून को होगा मोहर्रम कमेटी जेनरल का चुनाव
प्रतिनिधि:मेदिनीनगर इस्लाम धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहार मुहर्रम को लेकर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के जिला कार्यालय में बैठक हुई. अंजुमन के जिला सदर मुस्तफा कमाल की देखरेख में बैठक हुई. मुहर्रम इन्तेजामिया कमेटी जेनरल के सदर के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला सदर मुस्तफा कमाल ने कहा कि जेनरल सदर के चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी. बैठक में 15 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया. तय किया गया कि लोकतांत्रिक पद्धति के तहत मतदान प्रक्रिया से जेनरल सदर का चुनाव कराया जायेगा.सात जून रविवार को शहर के पहाड़ी मुहल्ला स्थित कर्बला के मैदान में दोपहर दो बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी. निर्णय के मुताबिक जेनरल पद के अभ्यर्थी दो जून की शाम पांच बजे तक अंजुमन के जिला कार्यालय में चुनाव संचालन समिति के पास नामांकन पत्र जमा करेंगे. तीन जून को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. चुनाव संचालन समिति ने स्पष्ट किया कि सात जून को दोपहर दो बजे के बाद कर्बला का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जायेगा और उसके बाद किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी. निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी. बैठक में शहर के विभिन्न मुहल्ले के ताजियादार, अखाड़ेदार, मुहर्रम कमेटी के सदर, सचिव और अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










