आंदोलन की रणनीति बना रहे चालक थाना प्रभारी की पहल पर हुए शांत

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 25 May 2026 9:33 PM

विज्ञापन

आंदोलन की रणनीति बना रहे चालक थाना प्रभारी की पहल पर हुए शांत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन पड़ाव शुल्क को लेकर सोमवार को उत्पन्न विवाद प्रशासनिक तत्परता से शांत हो गया. सुबह अररुआ खुर्द मिडिल स्कूल मैदान में टेंपो और टोटो चालक आंदोलन की रणनीति बनाने जुटे थे. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और चालकों को समझाकर सामूहिक बैठक का प्रस्ताव दिया. इसके बाद हरिहरगंज थाना परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, थाना प्रभारी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी और चालकों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

बैठक में चालकों ने स्थायी स्टैंड निर्धारण, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शुल्क में कटौती जैसी मांगें रखीं. कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शुल्क कम करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों और चालकों के लिए शौचालय, शुद्ध पेयजल और अन्य सुविधाएं जल्द बहाल की जायेंगी.

करीब एक घंटे चली वार्ता में अधिकांश मांगों पर सहमति बनी और चालक शांत हुए. मौके पर मेघा इंटरप्राइजेज के दिनेश कुमार मेहता, शुभम इंटरप्राइजेज के धनंजय कुमार सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में चालक मौजूद थे. प्रशासन और पुलिस की तत्परता से विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola