पार्क बन जाने से चैनपुर व शाहपुर वासियों को मिलेगा लाभ:अरुणा शंकर

मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने चैनपुर में सूर्य मंदिर पार्क निर्माण का जायजा लिया.
फोटो: 07डालपीएच 26 चैनपुर. मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने चैनपुर में सूर्य मंदिर पार्क निर्माण का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पार्क निर्माण हो जाने से चैनपुर की सुंदरता बढ़ेगी, साथ ही लोगों को वाकिंग करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि यह योजना उनकी प्राथमिकता सूची में थी. पार्क का निर्माण शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. समय-समय पर इसकी निगरानी की जा रही है ताकि बेहतर निर्माण हो सके. चैनपुर व शाहपुर का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर पार्क लगभग चार एकड़ में फैला है. इसकी चहारदीवारी का निर्माण कराकर सुरक्षित किया जा रहा है. तालाब का गहरीकरण कर सजाया जायेगा. उन्होंने कहा कि संवेदक के माध्यम से पार्क में कोलकाता से ऊंची क्वालिटी के अमेरिकन कारपेट ग्रास लगाया जा रहा है. जिससे पार्क की खूबसूरती और बढ़ गयी है. वाकिंग के लिए लगभग एक किलोमीटर आठ फीट चौड़ा ट्रैक भी बनाया गया है. पार्क के चारों ओर ज्यादा प्रकाश देने वाली आधुनिक एलइडी लाइट लगायी जा रही है. बुजुर्गों को बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच लगाया जा रहा है. बच्चों के लिए खेलने के कई संसाधन होंगे. चैनपुर शाहपुर की मां, बहनों, बच्चों, बुजुर्गों एवं भाइयों को गांधी उद्यान जाना नहीं पड़ेगा वह सुबह शाम इस पार्क का आनंद लेंगे. उन्होंने कहा कि शहर के छह ऐसे ही तालाब का सुंदरीकरण चल रहा है. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इसका लाभ लोगों को मिलेगा. मौके पर चंचला देवी, अनीशा खातून, भोला पांडेय, सुनील गुप्ता, विजय चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




