प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक

Updated at : 06 Apr 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विश्वनाथ ओझा का निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार थे. जेलहाता स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है. लोगों की माने तो चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. उनमें मरीजों की सेवा के प्रति समर्पण का भाव था. उनके चिकित्सीय अनुभव का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला. लोगों का कहना है कि वे सरल हृदयी व संवेदनशील व्यक्तित्व के थे. वे हमेशा गरीबों की सेवा व मरीजों की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया. उनके सेवा भाव व चिकित्सा के अनुभव से लोग काफी प्रभावित थे. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते थे. फिजिशियन के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी. लोगों का यह सोच था कि डॉ विश्वनाथ ओझा से इलाज कराने पर वह स्वस्थ हो जायेंगे. उनकी यह खासियर थी कि मरीजों का इलाज सही तरीके से करते थे और कम खर्च में दवा व जांच लिखते थे. उनके इस अनुभव का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलता था. उनके निधन से पलामू को अपूर्णिय क्षति हुई है. निधन की जानकारी मिलने पर शहर के कई चिकित्सक व प्रबुद्ध लोग उनके आवास पर पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है. सीपीआइ के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola